Wednesday, 1 August 2018

Raw का दिग्गज सुपरस्टार और पूर्व चैंपियन हुआ चोटिल?

  Unknown       Wednesday, 1 August 2018

समरस्लैम को अब बस तीन हफ्ते बचे हुए है। ये WWE का सबसे बड़ा पीपीवी होता है। इस समय जो स्टोरीलाइऩ चल रही है वो आखिरी सीमा पर है। लेकिन कई ऐसे सुपरस्टार्स भी है जिन्हें इस शो के लिए फीचर नहीं किया गया है, इसमें पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन नाया जैक्स भी है।

नाया जैक्स ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। जिसमें साफ लगा की वो इंजरी से जूझ रही है और जल्द सही होने की कोशिश कर रही है।

साल 2016 में मेन रोस्टर में नाया जैक्स ने डेब्यू किया था। वो इसके बाद लगातार यहां बनी हुई है। एतिहासिक विमेंस रॉयल रंबल का भी वो हिस्सा बनीं। इसके बाद उन्होंने रॉ विमेंस चैंपियनशिप का टाइटल भी रैसलमेनिया 34 में अपने नाम किया था। यहां उन्होंने एलेक्सा ब्लिस को हराया था। लेकिन इस टाइटल को वो ज्यादा दिन तक अपने पास नहीं रख पाई। मनी इन द बैंक पीपीवी में एलेक्सा ब्लिस ने ये टाइटल फिर अपने पास वापस ले लिया।

पिछले तीन हफ्तों से WWE टेलीविजन पर नाया जैक्स नजर नहीं आ रही है। एक्सट्रीम रूल्स में उनका अंतिम मैच एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ विमेंस टाइटल के लिए था। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ये कहा जा रहा है कि नाया जैक्स इंजरी से जूझ रही है। जिस वजह से वो बाहर हो गई है। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव है। जहां ये पता चला कि उनकी इंजरी ज्यादा चिंतित करने वाली नहीं है। नाया जैक्स जल्द ही नए करेक्टर के साथ एंट्री करेंगी। उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में भी बदलाव किया है।

उम्मीद ये लगाई जा रही है कि समरस्लैम में नाया जैक्स नहीं रहेंगी। क्योंकि एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला भी रोंडा राउजी के साथ तय हो चुका है। 19 अगस्त को रोंडा राउजी अब विमेंस टाइटल के लिए मुकाबला करेंगी। तो फिलहाल समरस्लैम तक उनके आने की उम्मीद कम ही है।

logoblog

Thanks for reading Raw का दिग्गज सुपरस्टार और पूर्व चैंपियन हुआ चोटिल?

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment