Wednesday, 1 August 2018

जैरी लॉलर ने अपने बेटे की दुखद मौत पर बयान जारी किया

  Unknown       Wednesday, 1 August 2018

29 जुलाई की तारीख प्रो रैसलिंग और WWE फैंस के लिए काफी दुखद रही। उस दिन 3 पूर्व WWE रैसलरों का निधन हो गया था। WWE के लैजेंड्री कमेंटेटर जैरी लॉलर के बेटे ब्रायन 'ग्रैंडमास्टर सैक्से' लॉलर जेल में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे। खबर मिलने के बाद ब्रायन को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया, ताकि उनकी जान किसी तरह से बचाई जा सके। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अपने बेटे की खबर मिलने के बाद जैरी लॉलर हॉस्पिटल पहुंचे थे। बेटे की दुखद मौत के कुछ दिन बाद जैरी लॉलर ने प्रतिक्रिया दी है। जैरी ने Fox 13 News को बयान देते हुए कहा कि जब मेरे बेटे ने आखिरी सांस ली तो मैंने उसका हाथ थामा हुआ था। उसके दिल की धड़कन करीब साढ़े 3 बजे रुकी थी। बेटे की मौत के बाद लोगों से मिले सपोर्ट को लेकर जैरी लॉलर ने शुक्रिया अदा किया। अभी फिलहाल ब्रायन की मौत की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जैरी ने जांच के बारे में कुछ भी नहीं बोला। ब्रायन का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।

आपको बता दें कि 46 साल के ब्रायन ने WWE में ब्रायन क्रिस्टोफर और 'ग्रैंडमास्टर सैक्से' के रूप में परफॉर्म किया है। वो स्कॉटी टू हॉटी के साथ 1 बार WWF टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके थे। उन्होंने साल 1997 में WWE को जॉइन किया था। ब्रायन ने यूनाइटेड स्टेट्स रैसलिंग एसोसिएशन में करीब 44 टाइटल अपने नाम किए थे। WWE के अलावा वो 2 साल TNA का हिस्सा भी रहे थे।

ब्रायन का पब्लिक रिकॉर्ड काफी रहा था। साल 2009 में उन्होंने गिरफ्तार कर लिया गया था। जुलाई 2009 में उन्हें 30 दिन के लिए जेल में डाला गया। साल 2018 में जैरी लॉलर को नशा कर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 29 जुलाई की सुबह वो हार्डमैन काउंटी जेल के अपने सैल में लटके पाए गए थे।

logoblog

Thanks for reading जैरी लॉलर ने अपने बेटे की दुखद मौत पर बयान जारी किया

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment