Wednesday, 19 September 2018

WWE ने भारतीय रैसलर महाबली शेरा को कंपनी से निकाला

  Unknown       Wednesday, 19 September 2018

PWInsider ने जानकारी दी है कि WWE ने भारतीय रैसलर महाबली शेरा को रिलीज़ कर दिया है। ये खबर बेहद ही चौंकाने वाली है क्योंकि शेरा को साल की शुरुआत में ही कंपनी में डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट के तहत साइन किया था और अभी उनका NXT में भी डैब्यू नहीं हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार PWInsider ने काफी सारे सूत्रों से मिली जानकारी के बाद ये खबर बताई है। हालांकि WWE द्वारा अभी तक खबर की पुष्ठि नहीं की गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर महाबली को कंपनी से निकाले जाने की चर्चा जोरों पर है। 27 साल के अमनप्रीत सिंह उर्फ महाबली शेरा के साथ WWE ने फरवरी 2018 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 1 मार्च को उन्होंने NXT लाइव इवेंट के दौरान महाबली शेरा नाम से डैब्यू किया था।

शेरा को रिलीज़ किए जाने पर ना अभी तक WWE ने कोई बयान जारी किया है और ना ही महाबली शेरा ने। जिस तरह WWE में भारतीय रैसलरों की संख्या बढ़ती जा रही है और कंपनी भारत में अपने बिजनेस को लगातार बढ़ा रही है, उसे देखते हुए महाबली WWE के लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकते थे।

अमनप्रीत का कद 6 फुट 2 इंच लंबा है और वजन 240 पाउंड है। अमनप्रीत को बचपन से ही स्पोर्ट्स का काफी शौक था।  उन्होंने बॉबीबिल्डर के तौर पर कई लॉकल कॉम्पीटिशन जीते हैं। साल 2011 में वो रैसलिंग की दुनिया में आए। उन्होंने अपनी ट्रैनिंग सैवियो वेगा और एल स्नो की देखरेख में की है। सिंह को पहले इंडियन रैसलिंग में काफी नाम मिला, जिसके बाद यूएस और यूके चले गए।

महाबली शेरा  ने TNA में साल 2011 से 2012 तक काम किया था, जो एक इंडिया रिंग का किंग प्रोजेक्ट था। उसके बाद 22 सितंबर 2014 को TNA ने एलान किया कि उन्होंने पहला भारतीय रैसलर साइन कर लिया है। वहीं TNA में साल 2017 तक शेरा ने काम किया। इस दौरान 2015 से लेकर 2018 इंडी सर्किट में काम किया।

logoblog

Thanks for reading WWE ने भारतीय रैसलर महाबली शेरा को कंपनी से निकाला

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment