Saturday, 1 September 2018

"WWE सुपरस्टार बनना आसान काम नहीं, इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है"

  Unknown       Saturday, 1 September 2018

WWE मंडे नाइट रॉ सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने कहा कि खाना अच्छा हो और अच्छा बनने की कोशिश हो तो वो WWE सुपरस्टार आसानी से बन सकता है। उऩ्होंने टॉप सुपरस्टार बनने के टिप्स फैंस को दिए।

एलेक्सा ब्लिस 5 बार विमेंस चैंपियन रह चुकी है। वो पहली ऐसी विमेंस है जिन्होंने रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की है।

बीबीसी को अपना इंटरव्यू देते हुए उन्होंने बताया कि आने वाले सुपरस्टार्स को अपना रास्ता तय करने में कितना समय लगेगा। उन्होंने कहा,"ये कोई दौड़ नहीं है, ये एक मैराथन हैं। अपने लक्ष्य के लिए आपको हर दिन काम करना पड़ेगा। और इसके बाद हमेशा अपने लिए कोई ना कोई लक्ष्य तय करना चाहिए। इसमें वक्त लगेगा और हर चीज अपने हिसाब से होगा। लेकिन एक दिन हो जाएगा। अापके दोस्त और फैमिली ही आपका सपोर्ट करेगी। क्योंकि इनके सपोर्ट की जरूरत हमेशा पड़ेगी। जब मैंं रे मिस्टिरियो को देखती थी तो बहुत कुछ सीखती थी। मेरा हौंसला बढ़ता था। रिंग में जाने के लिए में उत्सुक होती थी। अगर आप नहीं करेंगे तो आपसे नहीं हो पाएगा। अापको अनुशासन में रहना पड़ेगा और फॉलो करना पड़ेगा। खाने का रूटीन और अच्छी लाइफस्टाइल ही आपको रिंग में सफलता दिलाएगी। हमेशा मेहनत करनी चाहिए। और हमेशा विनम्र बने रहना चाहिए। तब जाकर आपको WWE में सफलता मिलेगी।"

एलेक्सा ब्लिस इस समय रॉ में शानदार प्रदर्शन कर रही है। उनकी माइक स्किल और प्रोमो काफी शानदार होते है। उन्हें टक्कर देना काफी मुश्किल है। सुपर शो डाउन में उनका मुकाबला ट्रिश के साथ होगा। समरस्लैम में रोंडा राउजी के खिलाफ वो विमेंस चैंपियनशिप मैच हार गई थी। इसके बाद लगातार वो उन्हें टक्कर दे रही है। हैल इन ए सैल में भी उनका मुकाबला होगा। इसके बाद सुपर शो डाउऩ में भी वो अपना परफॉर्म करेंगी। अगले हफ्ते फिर से वो रोंडा को टक्कर देंगी।

logoblog

Thanks for reading "WWE सुपरस्टार बनना आसान काम नहीं, इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है"

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment