Saturday, 1 September 2018

द शील्ड के रीयूनियन होने का कारण सामने आया

  Unknown       Saturday, 1 September 2018

एक हफ्ते पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कैश इन रोमन रेंस पर कर ही दिया था लेकिन सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने आकर उन्हें बचा लिया। इसके बाद शील्ड का जबरदस्त रीयूनियन देखने को मिला। ब्रॉन स्ट्रोमैन को इसके बाद तीनों ने पॉवरबॉम्ब दिया।

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के अनुसार शील्ड का रीयूनियन ज्यादा मर्चेंडाइज पाने के लिए किया गया। केजसाइट शीट्स ने भी इसके बारे में जानकारी दी।

इस समय WWE में शील्ड सबसे प्रसिद्ध यूनिट है। पिछले साल भी इनका रीयूनियन हुआ था लेकिन डीन एंब्रोज इंजर्ड हो गए थे। जिसके बाद ये सफल नहीं हो पाया।

 समरस्लैम से पहले एंब्रोज ने वापसी की और सैथ रॉलिंस का साथ दिया। सैथ और डीन दो बार टाइटल अपने नाम कर चुके है। पहले सभी की अपनी स्टीरीलाइऩ चल रही थी। लेकिन अब तीनों साथ आ गए है। इस समय ब्रॉन स्ट्रोमैन, जिगलर और मैकइंटायर के साथ इनकी फ्यूड चल रही है। शील्ड के तीनों सदस्य टॉप के सुपरस्टार है। इससे पहले तीनों चैंपियन भी रह चुके है। मर्चैंडाइज नंबर भी  काफी शानदार इन तीनों का है। इस वजह से इन्हें हमेशा आगे बढ़ाया गया।
इस समय तीनों रैड हॉट पर है। WWE ने इनके लिए शानदार स्टोरीलाइन तैयार की है। रोमन रेंस की सबसे ज्यादा मर्चेंंडाइज इस समय है। सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज को इसलिए इसमें शामिल किया गया तांकि इसे और पॉवर मिले। तीनों का जलवा काफी WWE में है। सिंगल रहते हुए भी इऩ्होंने काफी कुछ WWE को दिया। बिजनेस के लिए ये तीनों काफी परफेक्ट है। पहले कहा जा रहा था कि डीन एंंब्रोज हील टर्न लेंगे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और रीयूनियन हो गया। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भी  अब हील का किरदार निभाना शुरू कर दिया है। वो जिगलर और मैकइंटायर के साथ मिल चुके है। रोमन रेंस और स्ट्रोमैन के बीच हैल इऩ ए सैल में मैच भी होगा।
logoblog

Thanks for reading द शील्ड के रीयूनियन होने का कारण सामने आया

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment