Sunday, 2 September 2018

Asian Games 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल होंगी समापन समारोह में ध्वजवाहक

  Unknown       Sunday, 2 September 2018

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगी। रविवार को इन खेलों का समापन होगा। भारतीय हॉकी टीम ने 20 वर्ष बाद एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई और रामपाल ने टूर्नामेंट में 3 गोल दागे।

भारत की टीम को फाइनल में जापान के हाथों 2-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस तरह महिला हॉकी में भारत को एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। एशियाई खेलों में भारत ने 15 स्वर्ण, 24 सिल्वर और 30 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक लेकर अभियान समाप्त किया। 2010 में ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों के दौरान भारत को कुल 65 पदक मिले थे जिसे भारत ने पार कर दिया।

हॉकी इंडिया ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि रानी रामपाल क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से ध्वजवाहक होंगी। इसके अलावा उन्होंने रानी को बधाई भी दी। गौरतलब है कि भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा उद्घाटन सेरेमनी के दौरान तिरंगे के साथ भारतीय दल की अगुआई कर रहे थे।

 

logoblog

Thanks for reading Asian Games 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल होंगी समापन समारोह में ध्वजवाहक

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment