Saturday, 1 September 2018

Asian Games 2018: भारत के 14वें दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

  Unknown       Saturday, 1 September 2018

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने कुल मिलाकर चार पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल रहा। भारत ने इस एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक जीते और 1951 में नई दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक के रिकॉर्ड को बराबर किया। इसके अलावा भारत ने कुल मिलाकर 69 पदक जीते और यह सबसे ज्यादा पदक के मामले में भारत  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले रिकॉर्ड 65 पदकों का था, जो 2010 गुआंगझोउ खेलों में बना था।

14वें दिन भारत के लिए अमित पंघल ने बॉक्सिंग 49 kg लाइट फ्लाई वर्ग में और प्रणब बर्धन एवं शिबनाथ सरकार ने ब्रिज के पुरुष पेयर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। महिला स्क्वाश टीम ने रजत और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।

 

गौरतलब है कि 2 सितम्बर यानि 18वें एशियाई खेलों के आखिरी दिन भारत का कोई भी मेडल इवेंट नहीं है और इस तरह से भारत के लिए 14वां दिन मौजूदा एशियाई खेलों का आखिरी दिन साबित हुआ। भारत के लिए सबसे ज्यादा एथलेटिक्स (19) में आये, जिसमें 7 स्वर्ण, 10 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल रहे।

चीन 132 स्वर्ण सहित 289 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा और आखिरी दिन ट्रायथलन के मिक्स्ड इवेंट में उनके पास 133वां स्वर्ण जीतने का मौका होगा। गौरतलब है कि एशियाई खेलों के आखिरी दिन सिर्फ ट्रायथलन मिक्स्ड टीम इवेंट में ही एक स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।

आइये नज़र डालते हैं भारत के 13वें दिन के प्रदर्शन पर:

# बॉक्सिंग के 49 kg लाइट फ्लाई वर्ग फाइनल में अमित ने उज़्बेकिस्तान के दुस्तमातोव हसनबॉय को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

# ब्रिज

पुरुष पेयर इवेंट में भारत के प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने पहला स्थान हासिल कर भारत को रिकॉर्ड 15वां स्वर्ण पदक दिलाया। फाइनल में प्रणब और शिबनाथ ने 384 अंक हासिल करके स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। सुमित मुख़र्जी और देबब्रत मजूमदार 333 अंक ही हासिल कर पाए और नौवें स्थान पर रहे।

महिला पेयर के फाइनल में भारत की हेमा देवरा और मरियाने करमाकर सातवें और मिक्स्ड पेयर में भारत के बच्चीराजू सत्यनारायण/किरण नादर की जोड़ी पांचवें और राजीव खंडेलवाल/हिमानी खंडेलवाल की जोड़ी सातवें स्थान पर रही।

# कैनोइंग 

कनोई डबल पुरुष 200मी इवेंट में भारत के ओइनाम सिंह और प्रकांत शर्मा नौवें स्थान पर रहे। कयाक फोर महिला 500 मी फाइनल में भारत आखिरी स्थान पर रहा।

# डाइविंग 10मी प्लेटफार्म इवेंट में भारत के सिद्धार्थ बजरंग नौवें स्थान पर रहे।

# जुडो मिक्स्ड टीम इवेंट के राउंड ऑफ़ 16 में भारत ने नेपाल को हराया, लेकिन क्वार्टरफाइनल में उन्हें कजाखस्तान ने हराया।

# स्क्वाश के महिला टीम इवेंट के फाइनल में भारत को हांगकांग ने 2-0 से हराया। भारतीय टीम (जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल, सुनैना कुरुविला और तन्वी खन्ना) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

# पुरुष हॉकी कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 18वें एशियाई खेलों का अपना आखिरी पदक जीता। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 80 गोल किये, जिसमें हांगकांग के खिलाफ 26-0 की रिकॉर्ड जीत भी शामिल है।

 

logoblog

Thanks for reading Asian Games 2018: भारत के 14वें दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment