Friday, 21 September 2018

5 महिला रैसलर जो द शील्ड में शामिल होने का दमखम रखती हैं

  Unknown       Friday, 21 September 2018

द शील्ड WWE इतिहास के सबसे कामयाब स्टेबल में से एक है। उन्हें सबसे कामयाब गिनने के पीछे केवल उनके मैच ही वजह नहीं है बल्कि इसमें हर सदस्य की एक भूमिका थी। सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस तीनों ने मिलकर इसे इसकी पहचान दी। शायद इसी वजह से तीन साल पहले टूटने वाले इस स्टेबल को वापस देख दर्शकों में खुशी की लहर दिखाई दी थी। इससे एक बात साबित होती है कि दर्शकों पर से शील्ड का जादू कभी खत्म नहीं हुआ।

लेकिन क्या होता अगर द शील्ड में कोई महिला सदस्य जुड़ती? इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे और इसके कुछ विकल्प देखेंगे।

5. निकी क्रॉस

इस साल की गर्मियों में WWE ने निकी क्रॉस को मुख्य रोस्टर में लेकर आने का जिक्र किया और उनके साथ कई लाइव इवेंट्स करने की तैयारी की। हालांकि ये अबतक पूरी तरह से संभव नहीं हो पाया है लेकिन पिछले कुछ महीनों से वो NXT टीवी से गायब रही हैं।

क्रॉस की खूबी बिल्कुल डीन एम्ब्रोज़ की तरह है वो हील और फेस दोनों भूमिकाएं बखूबी निभा सकती है। इसके अलावा वो पुरुषों के साथ भी सैनिटी में काम कर चुकी हैं। शील्ड के साथ जुड़कर उनका स्तर बढ़ेगा और वो पूरी तरह से एक्टिव हो जाएंगी। अगर एलैक्सा ब्लिस, ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ मिलकर मिक्स्ड टैग टीम बनाएं तो उसमें निकी क्रॉस काम आ सकती है।

4. शायना बैज़लर

द शील्ड की पहचान एक कठोर और निर्दय स्टेबल की बनी हुई है। जब वो हील थे तो इस व्यक्तित्व की मदद से दूसरों पर हमला किया करते थे और फिर फेस बनकर इस व्यक्तित्व की मदद से उन्होंने पहले द एवोल्यूशन को खत्म किया फिर रोस्टर सभी हील रैसलर्स से भिड़े।

मे यंग क्लासिक और NXT में शायना बैज़लर ने अपने आप को एक कमाल का हील साबित किया है। वो एक बुली (दूसरों को तंग करने वालीं) का किरदार भी निभाती हैं और उनका सबमिशन मूव कमाल का है। शील्ड के साथ उनका काम शानदार हो सकता है। अगर WWE इसमें मिक्स्ड टैग टीम मैच करवाएं तो शायना बैजलर, रोमन रेंस की अच्छी पार्टनर बन सकती हैं।

3. डकोटा काई

द शील्ड एक ऐसी टीम है जिसने अपनी पहचान बनाई है, वहीं इसके उलट ऐसे भी टीम्स रह चुके हैं जिन्होंने अपनी पहचान नहीं बनाई। डकोटा काई NXT की अच्छी स्टार हैं और वहां से निकलकर मुख्य रोस्टर में आने के बाद वो भीड़ में गुम नहीं होंगी।

अकेले लड़ने से बेहतर है डकोटा काई को टीम में बनाये रखा जाए इसलिए वो द शील्ड की सदस्य बनने योग्य हैं। वो निकी क्रॉस के साथ टीम बना चुकी हैं और शील्ड के सैथ रॉलिंस के साथ उनकी जोड़ी देखने लायक होगी। इस फैक्शन के साथ काम कर के काई अपने आप को एक अच्छा हील भी साबित कर सकती हैं।

2. साशा बैंक्स

शुरुआत से ही रोमन रेंस को कंपनी का द गाए या फिर WWE के मुख्य स्टार के रूप में देखा जाने लगा था। वहीं इंडी सर्किट में बेहतरीन काम डीन एम्ब्रोज़ भी अपनी एक पहचान बना चुके थे। वहीं शील्ड के साथ हील टर्न के कारण ही सैथ रॉलिंस कंपनी के टॉप स्टार्स में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए।

साशा बैंक्स भी NXT में रॉलिंस की तरह ही थीं और मुख्य रोस्टर में अपने डेढ साल का मजा लिया जहां उनकी खिताबी फिउड हुई। लेकिन आज वो रॉ के विमेंस रोस्टर की भीड़ में कहीं खो गयी हैं। शील्ड के इस नए रूप के साथ साशा बैंक्स भी अपने किरदार को अलग रूप में ढाल पाएंगी।

1. रैने यंग

रैने यंग के द शील्ड से जुड़ने की संभावना सबसे कम नज़र आ रही है। एक तो वो कोई रैसलर नहीं हैं और ना ही कोई एथलीट हैं इसलिए उनसे रैसलिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती।

रैने यंग शील्ड के सदस्य डीन एम्ब्रोज़ की पत्नी हैं और इस वजह से उनका हाउंड्स ऑफ का समर्थन करना सबसे सही विकल्प दिखाई दे रहा है। शील्ड के तीनों सदस्य के साथ उनके रिंग गियर में एंट्री करते ही उन्हें दर्शकों से एक जोरदार समर्थन मिल जाएगा। रैने यंग को पूरे समय रिंग में रैसलिंग करते न देखें लेकिन कुछ सैग्मेंट्स में वो कमाल कर सकती हैं।

लेखक: माइक चीन, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

logoblog

Thanks for reading 5 महिला रैसलर जो द शील्ड में शामिल होने का दमखम रखती हैं

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment