Saturday, 1 September 2018

10 WWE सुपरस्टार्स जो SmackDown 1000 में नज़र आ सकते हैं

  Unknown       Saturday, 1 September 2018

अक्टूबर 16 को स्मैकडाउन लाइव शो का 1000वां एपिसोड होगा। यह शो साल 1999 में शुरू हुआ था और तबसे WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बना हुआ है। सिर्फ WWE के फ्लैगशिप शो मंडे नाइट रॉ को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है। पिछले कुछ सालों में स्मैकडाउन ने भी कई शानदार मुकाबले दिए हैं।

रॉ 1000 एक शानदार एपिसोड था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि स्मैकडाउन 1000 भी ऐसा ही होगा। आइए जानते हैं ऐसे 10 सुपरस्टार्स के बारे में जो स्मैकडाउन 1000 में नजर आ सकते हैं।

#10 ब्रॉक लैसनर

Brock Le

ब्रॉक लैसनर ना तो स्मैकडाउन का हिस्सा हैं, ना ही वह अब तक रिटायर हुए हैं। लैसनर रॉ के एक एक्टिव रैसलर हैं और समरस्लैम में उन्होंने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप कमाई है लेकिन पिछले कुछ सालों में ब्रॉक लैसनर ने इस ब्रांड के लिए जो  कुछ किया है। अगर लैसनर स्मैकडाउन 1000 के एपिसोड में नजर आएं तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

#9 जॉन सीना'Bumblebee' Red Carpet at Comic-Con International 2018

जॉन सीना इस समय WWE के बड़े रैसलर हैं। WWE ने समय-समय पर यह दिखाया है कि सीना उनके लिए कितने प्रिय हैं। इस साल का समरस्लैम 15 सालों में पहली बार था जिसे जॉन सीना ने मिस किया हो।

WWE ने खबर दी है कि सीना जल्द ही अपनी वापसी करने वाले हैं। इन्होंने स्मैकडाउन लाइव में ही अपना डेब्यू किया था और यह काफी अच्छा होगा अगर सीना स्मैकडाउन के 1000वे एपिसोड में भी नजर आएं।

#8 रे मिस्टीरियो

WWE's 2014 SuperStars For Kids

रे ने साल 2002 में WWE को जॉइनकिया था जहां वे पहली बार स्मैकडाउन ब्रांड में नजर आए थे। उनके शानदार काम के चलते साल 2011 में उन्होंने रॉ में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती। उन्होंने अब तक कई चैंपियनशिप अपने नाम की हैं।

रॉयल रंबल के बाद से ही यह अफवाहें आ रही है कि मिस्टीरियो WWE को जॉइन कर लेंगे और स्मैकडाउन 100 ऐसा करने के लिए अच्छा समय होगा।

#7 केन

Kane and Dan

केन साल 2006 से स्मैकडाउन ब्रांड का हिस्सा हैं। इन्होंने इस ब्रांड में रहते हुए कई बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और कई बार टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की है।

केन अब नॉक्स काउंटी के मेयर बन चुके हैं और WWE में ज्यादा समय तक रहना इन के लिए काफी मुश्किल होगा। लेकिन इनके लिए बिना किसी रैसलिंग सेगमेंट के स्मैकडाउन 1000 में नज़र आना काफी आसान होगा।

#6 बतिस्ताGlobal Road Entertainment's 'Hotel Artemis' Premiere - Arrivals

बतिस्ता ने साल 2002 स्मैकडाउन ब्रांड में अपना डेब्यू किया था। इन्होंने एवोल्यूशन को जॉइन करने से पहले काफी शानदार स्टोरीलाइन्स में काम किया था। एवोल्यूशन में रहते हुए बतिस्ता ऊंचाइयों को छूने लगे और रैसलमेनिया 21 को इन्होंने मेन इवेंट भी किया था।

अगर बतिस्ता स्मैकडाउन लाइव के 1000वें एपिसोड का हिस्सा बनेंगे तो काफी फैंस खुश हो जाएंगे। आखिर वह WWE के कुछ बड़े रैसलर्स से एक हैं।

#5 जॉन 'ब्रैडशॉ' लेफील्ड

J

जेबीएल का करियर WWE में काफी अच्छा रहा था। इन्होंने काफी लंबे समय तक स्मैकडाउन में रहते हुए चैंपियनशिप अपने पास रखी थी। हील जेबीएल के कारण ही जॉन सीना आज इतने बड़े स्टार बने हैं।

जॉन अभी भी WWE के साथ जुड़े हुए हैं और अपनी झलक दिखाने के लिए इन्हें सिर्फ एक फोन कॉल करने की जरूरत है। इनके स्मैकडाउन में 1000वे एपिसोड में होने से फैंस काफी खुश होंगे।

#4 कर्ट एंगल

Kurt Angle

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और मौजूदा समय में रॉ के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल छुट्टी पर हैं। इनकी शानदार रैसलिंग से स्मैकडाउन को काफी सफलता मिली है। इन्होंने स्मैकडाउन के लिए काफी कुछ किया है और वह कुछ समय तक इस ब्रांड के जनरल मैनेजर भी रहे हैं।

वह इस समय छुट्टी हैं क्योंकि स्टैफनी ने उन्हें रॉ के जनरल मैनेजर के पद से कुछ समय के लिए हटा दिया है। वह एक स्टोरीलाइन में काम कर सकते हैं जहां शेन मैकमैहन इन्हें सिर्फ 1 स्मैकडाउन एपिसोड में आने की इजाजत दें।

#3 ऐजSyfy 2013 Upfront - Arrivals

ऐज अपने करियर में ज्यादातर समय तक स्मैकडाउन का हिस्सा रहे हैं। इन्होंने अपने नाम 10 से ज्यादा वर्ल्ड टाइटल किए हैं। वह हमेशा से ही ब्लू ब्रांड के टॉप हील रैसलर रहे हैं।

वह स्मैकडाउन 900 में भी नजर आए थे। अगर स्मैकडाउन 1000 में भी अपनी वापसी कर के किसी सेगमेंट का हिस्सा बने तो फैंस काफी खुश होंगे।

#2 क्रिस जैरिकोBuild Presents Chris Jericho Discussing His New Book 'No Is a Four-Letter Word'

क्रिस जैरिको प्रो रैसलिंग के बड़े नामों में से एक हैं। वह NJPW इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं और इससे थोड़ी दिक्कत आ सकती लेकिन शायद इतनी नहीं।

वह अपनी IWGP इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप साथ लेकर स्मैकडाउन में आ सकते हैं। जैरिको के रिश्ते WWE के साथ अच्छे भी हैं।

#1 द रॉक2018 LA Family Housing Awards - Red Carpet

इस समय अफवाहें काफी ज्यादा है कि द रॉक WWE के साथ स्मैकडाउन लाइव में नजर आने के लिए डील करने के लिए नजदीक हैं। अगर द रॉक इस एपिसोड में नजर आते हैं तो WWE काफी पैसा कमा सकती है।

द रॉक साल 1999 में नजर आए थे और आते ही उन्होंने यह साबित कर दिया है कि ये इनका शो है। सिर्फ 1 दिन के लिए इस एपिसोड में नज़र आना उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

लेखक- अग्निबेश बंदोपाध्याय; अनुवादक- आरती शर्मा

logoblog

Thanks for reading 10 WWE सुपरस्टार्स जो SmackDown 1000 में नज़र आ सकते हैं

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment