Wednesday, 1 August 2018

ब्रॉक लैसनर के जाने से क्या WWE को दुख होगा?

  Unknown       Wednesday, 1 August 2018

केजसाइट शीट्स के अनुसार ये कहा गया है कि समरस्लैम के बाद ब्रॉक लैसनर का WWE से पैकअप हो जाएगा। लैसनर को अभी सिर्फ तीन बार WWE प्रोग्राम के लिए शिड्यूल किया गया है। समरस्लैम से पहले रॉ में लैसनर नजर आएंगे और इसके बाद समरस्लैम में वो नजर आएंगे। रिपोर्ट में ये भी संकेत दिए है कि समरस्लैम में रोमन रेंस के खिलाफ लैसनर अपना टाइटल गंवा देंगे। इसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायर हो जाएगा। और वो UFC में चले जाएंगे।

साल 2012 के बाद से लैसनर लगातार WWE में मौजूद है। लैसनर WWE के लिए काफी खास है। क्योंकि उनकी मौजूदगी और खास उन्हें बनाती है। और WWE को भी इससे फायदा होता है। अगर लैसनर WWE से चले जाएंगे तो क्या नुकसान होगा? क्या WWE एक अच्छे प्रोडक्ट को खो देगा? रोस्टर में इस समय सबसे ज्यादा पैसा लैसनर को ही मिलता है। 12 मिलियन डॉलर WWE द्वारा लैसनर को दिया जाता है। हालांकि लैसनर के पार्ट टाइमर रहने के कारण काफी लोग नाराज है। और इसमें भी उन्हें ज्यादा पैसा मिलता है। अगर देखा जाए तो अगर कोई एथलीट कभी कभी आता है तो 12 मिलियन काफी ज्यादा है।

2013 में जब लैसनर ने वापसी की तो वो दो बार वर्ल्ड चैंपियन बने। समरस्लैम 2014  से रैसलमेनिया 31 में उनका एरा खत्म हुआ। हालांकि इसमें काफी दिक्कत भी हुआ। लैसनर ने जो यूनिवर्सल चैंपियन पिछले साल रैसलमेनिया 34 में हासिल किया था तब से अभी तक 500 दिन हो गए है। उन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप का वैसे इस समय मजाक बन के रह गया है। लोग इस बैल्ट को भूल गए है। फैंस इससे काफी नाराज है। लैसनर ने समोआ जो और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे दिग्गजों को धूल चटाई है। लैसनर ने हमेशा ये बताया है कि वो काफी शक्तिशाली है। लैसनर जब भी रॉ में आते है तो रेटिंग काफी बढ़ जाती है। 3 मिलियन से ज्यादा व्यूवरशिप उस दिन हो जाती है। लैसनर की वीडियो के भी काफी व्यूवर होते है।

WWE के कई क्लासिक मैचों का लैसनर हिस्सा रहे है। पिछले साल एजे स्टाइल्स के साथ उनका शानदार मैच था। सीएम पंक के साथ भी 2013 में ऐसा रहा था। रैसलमेनिया 31 में रोमन रेंस के साथ हुआ मैच भी काफी शानदार था।

पूरा निष्कर्ष ये है कि लैसनर को फैंस अब काफी याद करेंगे। लेकिन ये भी तय है कि WWE इससे खुश ही होगा। लैसनर के जाते है ब्रॉन स्ट्रोमैन और फिन बैलर जैसे नए बिल्डअप शुरू हो जाएंगे
logoblog

Thanks for reading ब्रॉक लैसनर के जाने से क्या WWE को दुख होगा?

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment