Thursday, 30 August 2018

Asian Games 2018: 31 अगस्त को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

  Unknown       Thursday, 30 August 2018

31 अगस्त को एशियाई खेलों के 13वें दिन कुल मिलकर 33 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा, जिसमें साइकिलिंग (4), डाइविंग (2), हॉकी (1), फुटबॉल (1), जिमनास्टिक्स (2), हैंडबॉल (1), जुडो (5), मॉडर्न पेंटैथलन (1), रोलर स्पोर्ट्स (2), सेलिंग (10), सैम्बो (2), ट्रायथलन (1) और वॉलीबॉल (1) के अलग-अलग इवेंट शामिल हैं।

भारत ने 12वें दिन तक 13 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य सहित 59 पदक जीत लिए हैं। पदक तालिका में भारत फ़िलहाल आठवें स्थान पर है और इसमें सुधार के लिए भारत को महिला हॉकी टीम से काफी उम्मीदें हैं। कल महिला हॉकी टीम स्वर्ण पदक के लिए जापान के खिलाफ फाइनल में उतरेंगी।

आइये नज़र डालते हैं कि 13वें दिन कौन से खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में अपनी किस्मत आजमाएंगे:

# बॉक्सिंग (शाम 4.45 बजे से)

सेमीफाइनल: 

पुरुष लाइट फ्लाई 49 kg वर्ग: अमित vs पालम कार्लो (फिलीपींस)

पुरुष मिडिलवेट 75 kg वर्ग: विकास क्रिशन vs अमानकुल अबिलखान (कज़ाख़स्तान)

# ब्रिज (सुबह 8 बजे से)

पुरुष, महिला एवं मिक्स्ड पेयर: सेमीफाइनल 3 एवं फाइनल 1

# कैनोइंग (सुबह 7.30 बजे से)

कनोई सिंगल्स एवं डबल 200 मी: पुरुष एवं महिला हीट

कयाक सिंगल 200 मी: पुरुष एवं महिला हीट

# साइकिलिंग (सुबह 7.40 बजे से)

पुरुष किरिन: रंजीत सिंह एवं एसो

# हॉकी (शाम 6.30 बजे से)

महिला फाइनल: भारत vs जापान

# जुडो (सुबह 7:40 बजे से)

पुरुष 100 kg वर्ग राउंड ऑफ़ 16 एवं महिला 78 kg वर्ग क्वार्टरफाइनल - अवतार सिंह एवं राजविंदर कौर

# सेलिंग (सुबह 10.30 बजे से)

अलग-अलग इवेंट में पदकों के लिए मुकाबला

# टेबल टेनिस (सुबह 9.30 बजे से)

महिला एवं पुरुष राउंड ऑफ़ 16: मनिका बत्रा एवं अचन्त शरत कमल

# वॉलीबॉल ( 7.30 बजे से)

महिला: नौवें-दसवें स्थान के लिए मुकाबला - भारत vs चीनी तायपेई

 

 

 

एशियाई खेलों का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1, टेन 2 और सोनी ESPN पर किया जा रहा है।

logoblog

Thanks for reading Asian Games 2018: 31 अगस्त को होने वाले सभी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment