Thursday, 30 August 2018

Asian Games 2018: भारत के 12वें दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

  Unknown       Thursday, 30 August 2018

डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत ने कुल मिलाकर पांच पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल रहे। यह सभी पदक एथलेटिक्स में आये। पुरुषों के 1500मी इवेंट में जिंसन जॉनसन (3:44:72)और 4*400मी रिले में महिलाओं (हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया कोरोथ - 3:28:72) ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया।

पुरुषों के 4*400मी रिले में भारतीय टीम (मुहम्मद अनस, राजीव अरोकिया, धारून अय्यासामी और कुन्हु मुहम्मद - 3:01:85) ने रजत पदक पर कब्ज़ा किया। महिलाओं के 1500 में चित्रा उन्नीकृष्णन (4:12:56) और महिला डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया (62.26 मी) ने कांस्य पदक जीता।

12वें दिन के बाद चीन 112 स्वर्ण सहित 241 पदकों के साथ पहले स्थान पर काबिज़ है। भारत 13 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

आइये नज़र डालते हैं भारत के 12वें दिन के प्रदर्शन पर:

# एथलेटिक्स 

एथलेटिक्स में आज कुल मिलाकर 5 पदक आये, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल रहे। इसके अलावा डिस्कस थ्रो में भारत की संदीप कुमार पांचवें स्थान पर रहीं। पुरुष 1500मी में मंजीत सिंह चौथे स्थान पर रहे। 50किमी वॉक में भारत के संदीप कुमार डिसक्वालिफाई हो गए। महिला 1500मी में मोनिका चौधरी शुरुआत भी नहीं कर पाईं। पुरुष 5000मी में गोविन्दन लक्ष्मणन छठे स्थान पर रहे।

# ब्रिज के पुरुष पेयर, महिला पेयर और मिक्स्ड पेयर में भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल एक और सेमीफाइनल दो में हिस्सा लिया।

# कैनोइंग

कयाक फोर में भारत चौथे, कयाक सिंगल में सोनिया देवी आठवें, कनोई डबल में भारत आठवें कयाक डबल में भारत नौवें और कनोई डबल में भारत छठे स्थान पर रहा।

# साइकिलिंग 

पुरुष स्क्रैच रेस में भारत के मंजीत सिंह 16वें स्थान पर रहे। महिला स्प्रिंट में देबोराह एवं एलीना रेजी ने फाइनल में प्रवेश किया और महिला 3000 मी परसूट में चाओबा देवी फाइनल में जगह नहीं सकीं।

# डाइविंग के पुरुष 1मी स्प्रिंगबोर्ड के फाइनल में रामानंद शर्मा छठे स्थान पर रहे।

# घुड़सवारी के व्यक्तिगत जंपिंग इवेंट में भारत को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

[caption id="attachment_236885" align="alignnone" width="396"] चित्रा - कांस्य पदक[/caption]

# पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में मलेशिया ने भारत को सडेन डेथ में 7-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच 2-2 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट के बाद भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर ही रहा। कांस्य पदक के लिए भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

# जुडो पुरुष 81 kg वर्ग में भारत के हर्षदीप सिंह बरार और महिला 70 kg में गरिमा चौधरी राउंड ऑफ़ 16 में हारकर बाहर हो गए।

# कुराश के महिला 78 kg वर्ग में भारत की ज्योति टोकस और अमिता टोकस राउंड ऑफ़ 16 में हारकर बाहर हुईं। पुरुष 90 kg वर्ग में दानिश शर्मा क्वार्टरफाइनल और दिवेश राउंड ऑफ़ 16 में हारकर बाहर हुए।

[caption id="attachment_236886" align="alignnone" width="594"] सीमा पूनिया - कांस्य[/caption]

# सेपकटकरा महिला क़्वाड्रांट में थाईलैंड ने भारत को 2-0 से हराया।

# महिला स्क्वाश पूल बी में हांगकांग ने भारत को 2-1 से हराया।

# पुरुष वॉलीबॉल में म्यांमार ने भारत को हराकर 11वां स्थान हासिल किया। भारत को 12वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

# टेबल टेनिस

महिला सिंगल्स में मनिका बत्रा ने राउंड ऑफ़ 16 में प्रवेश किया, वहीं मौमा दास को राउंड ऑफ़ 32 में ही हार का सामना करना पड़ा। पुरुष सिंगल्स में अचंत शरत कमल भी राउंड ऑफ़ 16 में पहुंच गए हैं।

logoblog

Thanks for reading Asian Games 2018: भारत के 12वें दिन के प्रदर्शन पर एक नज़र

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment