Tuesday, 31 July 2018

WWE का एक और सुपरस्टार हुआ चोटिल, अंगूठे में लगी चोट

  Unknown       Tuesday, 31 July 2018

प्रोफेशनल रैसलिंग एक ऐसा बिजनेस हैं, जहां रैसलरों को चोट लगने का खतरा हमेशा ही बना रहता है। एक खराब मूव या विरोधी रैसलर द्वारा की गई एक गलती घातक साबित हो सकती है। WWE में अभी काफी सारे सुपरस्टार्स हैं, जो चोट से पीड़ित हैं। चोटों से पीड़ित सुपरस्टार्स की फेहरिस्त में एक और रैसलर का नाम जुड़ गया है।

WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एलान किया है कि क्रूजरवेट डिवीजन के लूचा सुपरस्टार लिंस डोराडो चोटिल हैं। लिंस के अंगूठे में गंभीर चोट लगी है और उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। WWE ने फिलहाल नहीं बताया कि लिंस कितने समय के लिए रिंग से दूर रहेंगे।

लिंस डोराडो को उनके हाई फ्लाइंग मूव्स के लिए जाना जाता है। WWE में आने के बाद उन्होंने क्रूजरवेट डिवीजन में कई अच्छे मैच दिए हैं। इंडिपेंडेंट रैसलिंग में अच्छा काम करने की वजह से वो फेमस हुए। 31 साल के लिंस डोराडो पुएर्तो रिको के रैसलर हैं। लिंस ने प्रो रैसलिंग में अपना डैब्यू साल 2007 में किया था। 2007 में प्रो रैसलिंग कंपनी चिकारा में डैब्यू करने के बाद वो करीब 9 साल तक इंडिपेंडेंट रैसलिंग प्रमोशंस में काम करते हुए नजर आए। इसी के बीच का कुछ समय उन्होंने इम्पैक्ट रैसलिंग में भी बिताया।

अप्रैल 2016 में लिंस डोराडो को WWE क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट के प्रतिभागी के तौर पर साइन किया गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में लिंस डोराडो ने मुस्तफा अली को मात दी और दूसरे राउंड में उन्हें रिच स्वॉन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 22 जुलाई 2016 को खबर सामने आई कि लिंस ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

क्रूजरवेट डिवीजन के रॉ में आ जाने के बाद से वो कई बार रॉ और पीपीवी इवेंट्स में शामिल हो चुके हैं। डोराडो ने इंडिपेंडेंट रैसलिंग सर्किट पर बहुत सारे खिताब अपने नाम किए हैं।

logoblog

Thanks for reading WWE का एक और सुपरस्टार हुआ चोटिल, अंगूठे में लगी चोट

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment