Tuesday, 31 July 2018

क्या इस हफ्ते Raw में फैंस ने रोमन रेंस को अच्छी प्रतिक्रिया दी?

  Unknown       Tuesday, 31 July 2018

इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ की शुरूआत रोमन रेंस ने की। ओपनिंग सैगमेंट में उन्होंने प्रोमो दिया। ब्रॉक लैसनर इस शो में मौजूद है या नहीं इस पर ये पूरा का पूरा प्रोमो था। रोमन रेंस ने इसकी शुरूआत की। रोमन रेंस ने जब इसकी शुरूआत की तो क्राउड पूरी तरह शांत हो गया था। यहीं नहीं क्राउड ने रोमन रेंस को चीयर किया, जो कि हमने बहुत ही कम देखा है। और ये इस बात को दर्शाता है कि WWE यूनिवर्स अब रोमन रेंस के प्रति चाह बढ़ा रहा है। ये WWE के लिए भी अच्छी बात है।

रोमन रेंस ने कहा कि वो बॉबी लैश्ले की बहुत इज्जत करते है। लेकिन वो लैसनर की इज्जत करने में थोड़ा बहुत हिचकिचाते है। उन्होंने ये भी बोला कि लैसनर को कंपनी की कोई परवाह नहीं है। उन्हें UFC की ज्यादा चिंता है। डेनियल के खिलाफ फाइट के लिए वो ज्यादा चितिंत है। इसके बाद पॉल हेमन आ गए थे। पॉल हेमन ने कहा कि रोमन रेंस ने बहुत बार कोशिश की लेकिन रिजल्ट वहीं रहा। रोमन ने बीच में बोलते हुए कहा कि लैसनर को वो यहां पर लाए। पॉल हेमन ने कहा कि लैसनर की मर्जी है वो जब चाहे जहां चाहे आ औऱ जा सकते है। इसके बाद रोमन रेंस ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इस बार उन्हें UFC में भेजने को कहा।

दूसरे सैगमेंट में बैकस्टेज में ब्रॉक लैसनर बैठे हुए थे और पॉल हेमन ने आकर बताया कि रोमन रेंस ने उनके बारे में क्या कहा। लैसनर ने बोला कि वो शो नहीं देख रहे है। और उन्होंने बताया कि इसका कारण क्या था।

रोमन रेंस ने जब एंट्री की तो क्राउड काफी शांत था। क्राउंड में कई लोग सुपलैक्स सिटी के चैंट्स कर रहे थे और रोमन रेंस को बू कर रहे थे। रोमन रेंस के खिलाफ ये होता आ रहा है। जैसे ही रोमन रेंस ने प्रोमो दिया तो क्राउड ने उन्हें चीयर करना शुरू कर दिया था। इसके बाद रोमन रेंस का आत्मविश्वास बढ़ गया था। करेक्टर में भी रोमन रेंस के बदलाव देखने को मिला। अपने रोल को रोमन रेंस ने काफी शानदार ढंग से निभाया। यहीं वजह है कि क्राउड ने चीयर किया। ये बात रोमन रेंस और WWE के लिए काफी अच्छी है। पहले ही रोमन रेंस ने जब लैसनर के खिलाफ प्रोमो दिया था तो क्राउड ने चीयर किया था। उसके बाद से लगातार उन्हें बू मिल रहा था। लेकिन इस एपिसोड में काफी कुछ रोमन रेंस के लिए अच्छा ऱहा।

logoblog

Thanks for reading क्या इस हफ्ते Raw में फैंस ने रोमन रेंस को अच्छी प्रतिक्रिया दी?

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment