Wednesday, 23 May 2018

WWE मेन रोस्टर के 5 सबसे मज़ेदार सुपरस्टार्स

  Unknown       Wednesday, 23 May 2018

जैसा कि हम सभी जानते हैं - प्रोफेशनल रैसलिंग में हम जो भी कुछ देखते हैं, वो केवल एक स्टोरीलाइन का हिस्सा होता है। इसके अलावा सुपरस्टार्स का कैरेक्टर भी काफी अहम होता है। हालांकि यह केवल फैंस के मनोरंजन के लिए होता है। पिछले कुछ सालों में WWE को देखने वाले फैंस की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

रॉ से लेकर स्मैकडाउन पर कई सुपरस्टार्स है जो काफी खतरनाक हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी है जो काफी मजाकिया है। हम हर हफ्ते इन सुपरस्टार्स को परफॉर्म करते हुए देखते है। इसी कड़ी में आज हम WWE के मेन रोस्टर के 5 सबसे फनी सुपरस्टार्स के बारे में बात करने जा रहे है।

ब्रॉन स्ट्रोमैन

Braun smash

जब ब्रॉन स्ट्रोमैन ने वायट फैमली के नए सदस्य के रुप में एंट्री की तो शायद फैंस को ये अंदाजा नहीं होगा कि वह जल्द ही टॉप पर पहुंच जाएंगे। पिछले एक साल में उन्होंने मेन रोस्टर पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

उनकी रिंग क्षमता, कैरेक्टर और माइक कौशल सब कुछ काफी शानदार है। वैसे तो स्ट्रोमैन एक मॉन्स्टर के रुप में हैं लेकिन रैसलमेनिया 34 पर उन्होंने जिस अंदाज से निकोलस को चुना जो काफी मजाकिया था।

बिग ई

What a guy

जब बात द न्यू डे की आती है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि यह टैग-टीम फैंस को सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाली टैग टीम है। इस टीम के द्वारा रिंग में किए गए एक्ट काफी हास्यास्पद होते हैं।

इस टैग-टीम में बिग ई सबसे मज़ेदार सुपरस्टार हैं। बिग ई न केवल रिंग में कॉमेडी करते हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर वह कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जो उन्हें एक मजाकिया सुपरस्टार बनाता है।

रूसेव

Rusev Day is a wonderful thing

रूसेव भले ही कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने, लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है और वह सबके दिलों में एक हीरो के रुप में हैं। वर्तमान में रूसेव डे के रुप में उनका गिमिक काफी मजेदार है। जब आप स्क्रीन पर रूसेव को देखते हैं तो आपको शायद ये ना लगे की वह फनी हैं, लेकिन वास्तव में उनका गिमिक उन्हें मज़ेदार बनाता है।

हालांकि फैंस को अभी उनकी वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस की जरूरत है, और ऐसा लगता है कि धीरे-धीरे कंपनी उन्हें आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।

केविन ओवंस

Owens is extremely talented

यह कहना गलत नहीं होगा कि केविन ओवंस मेन रोस्टर सबसे मजबूद प्रतियोगी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके शरीर का साइज क्या है। केविन ओवंस रिंग में इतने चुस्त है जो उन्हें एक मजबूत प्रतियोगी बनाता है। केविन के कई सेगमेंट ऐसे हैं जो उन्हें फनी सुपरस्टार की श्रेणी में शामिल करते हैं।

केविन ओवंस जब यूनिवर्सल चैंपियन के रुप में थे तब उन्होंने क्रिस जैरिको के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया। वह फिलहाल सैमी जेन के साथ अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर रहे हैं। केविन को मेन रोस्टर पर देखना हमेशा शानदार लगता है।

सैमी जेन

Sami has been phenomenal as of late

साल 2017 में ऐसा लग रहा था जैसे सैमी जेन के लिए मेन रोस्टर पर कुछ नहीं बचा है। लेकिन केविन ओवंस के साथ आने के बाद वह काफी बेहतर हो गए हैं। वहीं रैसलमेनिया 34 के बाद तो उनमें काफी सुधार हुआ है।

केविन ओवंस के साथ हील के रुम में बदलने के बाद उनके  लिए सारी चीजें बदल गई हैं। सैमी जेन का एंट्री के दौरान चश्मा पहनकर डांस करना इस बात का सबूत है कि वह वाकई फनी सुपरस्टार है।

लेखक: हैरी कैटल, अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव

logoblog

Thanks for reading WWE मेन रोस्टर के 5 सबसे मज़ेदार सुपरस्टार्स

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment