Friday, 25 May 2018

WrestleMania 35 से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई

  Unknown       Friday, 25 May 2018

अभी हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि WWE पीपीवी अब चार घंटे के होंगे। लेकिन रैसलमेनिया 35 को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। रैसलमेनिया 35 जल्दी शुरू हो जाएगा और इसके बाद काफी लंबा चलेगा। ये कंपनी के इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला पीपीवी बनेगा।

सभी WWE पीपीवी अब लगभग 7 बजे से यूएस में शुरू हो जाएंगे। रैसलमेनिया 35 लेकिन कंपनी का सबसे बड़ा शो अब होगा। इस साल रैसलमेनिया का शो सात घंटे का था। कई फैंस ये उम्मीद कर रहे है कि शो और ज्यादा लंबा होना चाहिए। लेकिन ये जो भी टाइम फ्रेम है कंपनी इसे हमेशा बनाए रखना चाहती है।

रैसलिंग ऑब्जर्वर के हालिया एपिसोड में पीपीवी के टाइमिंग को लेकर काफी बातचीत हुई थी। जहां ये कहा गया था कि WWE इसमें अच्छा महसूस नहीं कर रहा है फ्यूचर में रैसलमेनिया इवेंट मिडनाइट में खत्म ना हो। मनी इन द बैंक पीपीवी भी काफी प्रभावित हो सकता है। ये चार घंटे का शो हो सकता है। WWE के जो चार बड़े शो है वो ज्यादा लंबे होंगे।

वैसे देखा जाए तो WWE को ना ही इससे ज्यादा फायदा है और ना ही नुकसान। WWE नेटवर्क पर जो भी प्रसारित होगा उसका प्रभाव अन्य चीजों पर देखने को मिलेगा। कुछ साल पहले विंस मैकमैहन ने भी इस बात पर जोर डाला था। लेकिन उन्होंने ये नहीं कहा था कि इसका प्रारंभ कब होगा। शायद अब मनी इन द बैंक से इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। मनी इन द बैंक में ही ये भी पता लगेगा कि कितना फायदा और नुकसान इससे होगा।

खैर रैसलमेनिया 35 को लेकर जो बात सामने आई है इससे फैंस के दिल में भी जरूर खुशी बरसीं होगी। ये पीपीवी कंपनी का सबसे लंबा पीपीवी होगा। रैसलमेनिया जैसे सबसे बड़े इवेंट को ज्यादा लंबा बनाना काफी अच्छी बात होगी।

logoblog

Thanks for reading WrestleMania 35 से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment