Friday, 25 May 2018

SummerSlam 2019 के आयोजन के लिए 5 शानदार वेन्यू

  Unknown       Friday, 25 May 2018

पिछले कुछ सालों से WWE का समरस्लैम पे-पर-व्यू ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में होता आ रहा है। लेकिन अब, कंपनी इस पीपीवी को कहीं और ले जाने की तैयारी कर रही है।

WWE अब स्टेडियम में शो होस्ट करने की तैयारी कर रहा है। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल के साथ-साथ 2019 रॉयल रम्बल को भी चेस-फील्ड में आयोजित किया जाएगा। समय निश्चित रूप से बदल रहा है - और ऐसा ही समरस्लैम के साथ होना चाहिए।

आइए जानें समरस्लैम 2019 के लिए 5 बढ़िया जगहों के बारे में-

#5 लॉस एंजल्स मेमोरियल कोलिसियम

लॉस एंजल्स, और विशेष रूप से स्टेपल सेंटर में 2009 और 2014 के बीच लगातार 6 साल तक समरस्लैम को होस्ट किया गया था, जिसके बाद WWE ने इसे ब्रुकलिन में होस्ट किया था।

अगर हम 2020 के बारे में बात करें तो हम नए इंगलवुड स्टेडियम में जगह ले लेंगे। लेकिन अभी के लिए ऐसा लगता है कि कोलिसियम स्टेडियम एकदम सही है।

#4 फेड-एक्स फील्ड

वॉशिंगटन रेडस्किन्स ने लोगों को चीयर करने के ज्यादा कारण नहीं दिए हैं। फेडएक्स फील्ड खुद नेशनल फुटबॉल लीग में सबसे अच्छे स्टेडियमों में से एक है। इसका आकार और स्थान एक शानदार शो के लिए बना है और इसके साथ ही यह बस वाशिंगटन की सड़कों से थोड़ा ही दूर है। आप बस जानते हैं कि WWE बिजनेस के नज़रिए से कुछ शानदार चीजें कर सकती है।

हो सकता है कि हमें यहां पर होमटाउन फेवरेट बतिस्ता का जलवा देखने को मिले। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उन्हें एक बड़ा सपोर्ट मिलेगा, अमेरिका और दुनिया भर से लोग हज़ारों मीलों का सफर तय कर इस शो को देखने आएंगे।

#3 सेफको फील्ड

अभी के WWE फैंस इस फील्ड के बारे में ज्यादा कुछ नही जानते होंगे। आप में से जो लोग WWE को एटिट्यूड एरा के वर्षों में देख रहे हैं, उनके लिए यह स्टेडियम जाना पहचाना होगा। इस जगह पर साल 2003 में रैसलमेनिया को होस्ट किया गया था जिसे अभी भी कई लोगों द्वारा सबसे अच्छा मेनिया माना जाता है।

सेफको फील्ड भी सिएटल में स्थित है जिसे हमेशा अमेरिका में एक लोकप्रिय शहर माना जाता है।

#2 वेम्बले स्टेडियम

वेम्बले स्टेडियम WWE स्टेडियम शो के लिए सबसे आगे रहता है जो मुख्य रूप से यूके रैसलिंग की भारी लोकप्रियता के कारण उत्तरी अमेरिका के बाहर होता है। इस स्टेडियम में समरस्लैम को 1992 में होस्ट किया जा चुका है।

हालांकि वो पुराना वेम्बले स्टेडियम था और अब नया स्टेडियम काफी अच्छा हो चुका है। WWE में कोई बड़ा ब्रिटिश रैसलर नहीं है और वेड बैरेट और नैविल के चले जाने के बाद अब टायलर बेट और पेटे डन ही हैं जो शो को लीड कर सकती हैं।

#1 सिट्रस बाउल

ऑरलैंडो पहले से ही एक और रैसलमेनिया के लिए बोली लगा रहा है। यहां का मौसम हमेशा अच्छा होता है, यह NXT और परफॉरमेंस सेंटर का घर है, और रैसलिंग ना होने पर काफी सारी चीज़ें करने को होती है।

इसके कारण, हो सकता कि WWE समरस्लैम 2019 के लोग सिट्रस बाउल में जाना चाहें। वे शायद मेनिया को फिर से होस्ट करने से पहले कम से कम कुछ साल इंतजार कर रहे हैं, इसलिए वो यहां पर समरस्लैम को होस्ट कर सकते हैं।

लेखक- हैरी कैटल अनुवादक- ईशान शर्मा

logoblog

Thanks for reading SummerSlam 2019 के आयोजन के लिए 5 शानदार वेन्यू

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment