Wednesday, 30 May 2018

IPL 2018: अम्बाती रायडू ने टूर्नामेंट से पहले विराट कोहली से लिया था बल्ला

  Unknown       Wednesday, 30 May 2018

आईपीएल के ग्यारहवें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अम्बाती रायडू ने सफलता का राज बताया है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट से पहले वे विराट कोहली से बल्ला लेते हैं। इस बार भी उन्होंने भारतीय कप्तान से बल्ला लिया था। हरभजन सिंह के साथ एक चैट शो में बात करते हुए इस बल्लेबाज ने यह बात बताई है।

शानदार सफलता के पीछे का राज बताने का सवाल जब भज्जी ने इस 32 वर्षीय खिलाड़ी से किया तो उन्होंने कहा कि मैं हर बार विराट कोहली से बल्ला लेता हूँ और इस बार भी ऐसा किया। इससे मुझे सफलता मिलती है।

इस बार रायडू ने आईपीएल के 16 मैचों में 602 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक जमाया। स्ट्राइक रेट भी उनका करीबन 150 का रहा। नाबाद 100 रन उनका उच्चतम स्कोर था।

उल्लेखनीय है कि अम्बाती रायडू और हरभजन सिंह इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए भी एक साथ खेल चुके हैं और दोनों अब चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेल रहे हैं। रायडू ने पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर से भी काफी कुछ सीखने की बात कही और बताया कि इतना बड़ा नाम होने के बाद भी उनका सरल व्यवहार काफी प्रभावित करता है।

क्रिकेटर नहीं बनते तो क्या करने के सवाल पर अम्बाती रायडू ने कहा कि उन्हें खेती करना अच्छा लगता है और अगर वे क्रिकेटर नहीं होते तो यही काम करते। इसके अलावा उनके बारे में एक और अहम बात यह भी मालूम चली की वे अपना मोबाइल हर वक्त अपने साथ नहीं रखते। इससे उनको कार्य करने में अड़चन महसूस होती है इसलिए इस आधुनिक उपकरण से ज्यादा समय तक वे दूर रहना ही पसंद करते हैं।

अम्बाती रायडू को इंग्लैंड दौरे पर एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।

logoblog

Thanks for reading IPL 2018: अम्बाती रायडू ने टूर्नामेंट से पहले विराट कोहली से लिया था बल्ला

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment