Monday, 30 April 2018

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 30 अप्रैल, 2018

  Unknown       Monday, 30 April 2018

पूर्व WWE सुपरस्टार मुहम्मद हसन ने रैसलिंग में 13 साल बाद वापसी की

पूर्व WWE सुपरस्टार मुहम्मद हसन ने रैसलिंग में 13 साल बाद वापसी की है। मुहम्मद हसन का असली नाम मार्क जूलियन कोपोनी है। एम्सटर्डम, न्यूयॉर्क में हुए एक इवेंट में उन्होंने 13 साल बाद वापसी की। मुहम्मद हसन का नाम उन WWE सुपरस्टार्स में आता है जो कंपनी के इतिहास में काफी कंट्रोवर्सी में रहे। हसन का WWE करियर ज्यादा समय तक नहीं चला था। स्मैकडाउन के एक एपिसोड में अंडरटेकर पर हमला करने के बाद उनका नाम लंदन बॉम्ब बलास्ट में आ गया था। ये एक स्टोरीलाइऩ के तहत था। लेकिन इसके बाद उनका WWE करियर अधर में चला गया था। ग्रेट अमेरिकन बैश में इसके बाद अंडरटेकर का कुछ हफ्तों तक इनके साथ मुकाबला रहा था।


"रोमन रेंस की जगह अब ब्रॉन स्ट्रोमैन को पुश मिलना चाहिए क्योंकि वो लैसनर को अच्छी चुनौती देंगे"

मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार,"रोमन का काम पूरा हा गया। अब उनके साथ  क्या होगा पता नहीं। वो शायद हील बन सकते हैं। शायद टाइटल जीतकर वो हील बन जाएं। हो सकता है कि वो ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ टाइटल जीत लें। लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें हील बनना चाहिए। पिछले तीन साल से ये मैं ऐसे ही सोचता था लेकिन अब पुख्ता है कि उन्हें ये काम करना चाहिए। अगर तीन साल पहले वो हील बन गए होते तो आज क्राउड उन्हें चीयर करता।उन्हें रीमैच मिला लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। जो रॉयल रंबल में हुआ वो सबने पहले से देखा हुआ था। अब बहुत हो चुका हैं। अब वक्त आ गया है कि ब्रॉन स्ट्रोमैन को रोमन रेंस की जगह डालना चाहिए। वो अच्छी चुनौती पेश करेंगे। वो रोमन रेंस से बेहतर चुनौती लैसनर को देंगे। उन्हें पुश मिलना चाहिए"।


Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैट हार्डी और ब्रे वायट को ब्रॉन स्ट्रोमैन और बॉबी लैश्ले चैलेंज करेंगे?

रैसलमेनिया में ब्रॉन स्ट्रोमैन को उनका कोई साथी नहीं मिला था। और उन्होंने 10 साल के छोटे बच्चे निकोलस को उठाकर अपना टैग टीम पार्टनर बनाया था। अब अगर निकोलस की जगह बॉबी लैश्ली ले लेते है तो फिर ये दोनों टैग टीम में नजर आ सकते हैं। और दोनों ब्रे वायट और मैट हार्डी को चुनौती दे सकते है। इस हफ्ते की रॉ में ये दोनों आकर ब्रे वायट और मैट हार्डी को टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। वैसे कर्ट एंगल भी यहीं चाहते है कि लैश्ली और स्ट्रोमैन साथ आ जाएं। रॉ के एपिसोड में उन्होंने इस बात की तरफ इशारा किया था।


WWE सुपरस्टार्स ने फाइट से पहले साथ में डिनर किया

सऊदी अरब में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल शुरू होने से पहले कई दिग्गजों ने एक साथ खाना खाया। इसमें विंस मेैकमैहन, अंडरटेकर, रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, ट्रिपल एच लगभग सभी सुपरस्टार्स शामिल थे। इस दौरान सभी दिग्गज हंसी मजाक और चीयर करते हुए नजर आए। भारतीय WWE सुपरस्टार खली भी यहां पर बैठे हुए नजर आए। ट्रिपल एच जहां रोमन रेंस से बात कर रहे थे तो वहीं लैसनर ठहाके लगाते हुए अंडरटेकर के साथ नजर आए। कर्ट एंगल भी यहां नजर आए। इस दौरान जहां सभी सुपरस्टार्स टेबल पर खाना खा रहे थे तो उन्हीं के सामने सऊदी अरब का एक शानदार म्यूजिक भी बज रहा था। ब्रॉन स्ट्रोमैन भी शेनमैहन के साथ बैठे हुए थे। सभी अपनी असल जिंदगी में नजर आ रहे थे। यानि सभी ने इन्हें रिंग  गियर में ही देखा होगा लेकिन यहां पर ये लोग कोट पैंट नजर आए।

logoblog

Thanks for reading WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 30 अप्रैल, 2018

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment