Monday, 30 April 2018

पूर्व WWE सुपरस्टार मुहम्मद हसन ने रैसलिंग में 13 साल बाद वापसी की

  Unknown       Monday, 30 April 2018

पूर्व WWE सुपरस्टार मुहम्मद हसन ने रैसलिंग में 13 साल बाद वापसी की है। मुहम्मद हसन का असली नाम मार्क जूलियन कोपोनी है। एम्सटर्डम, न्यूयॉर्क में हुए एक इवेंट में उन्होंने 13 साल बाद वापसी की।

मुहम्मद हसन का नाम उन WWE सुपरस्टार्स में आता है जो कंपनी के इतिहास में काफी कंट्रोवर्सी में रहे। हसन का WWE करियर ज्यादा समय तक नहीं चला था। स्मैकडाउन के एक एपिसोड में अंडरटेकर पर हमला करने के बाद उनका नाम लंदन बॉम्ब बलास्ट में आ गया था। ये एक स्टोरीलाइऩ के तहत था। लेकिन इसके बाद उनका WWE करियर अधर में चला गया था। ग्रेट अमेरिकन बैश में इसके बाद अंडरटेकर का कुछ हफ्तों तक इनके साथ मुकाबला रहा था।

कोपोनी एक इतालवी-अमेरिकन स्कूल के उपाध्यक्ष और सेवानिवृत पेशेवर पहलवान है। WWE करियर खत्म होने के बाद वो एक स्कूल के उपाध्यक्ष बन गए। 13 साल बाद हसन ने वापसी की और अपने पुराने ही अंदाज में नजर आए। उनका जो पुराना थीम सॉन्ग था उसमें ही उन्होंने एंट्री की।

हसन की WWE में वापसी का अभी कोई पता नहीं है। लेकिन भविष्य में ये संभव हो सकता हैं। क्योंकि हसन अपने पुराने ही अंदाज में रैसलिंग करते हुए नजर आए थे। WWE में वो अपना करियर बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था। अगर वो WWE में वापसी करते है तो ये काफी आश्चर्यजनक होगा। क्योंकि जब वो कंट्रोवर्सी में आए थे तब काफी बवाल मचा था।

logoblog

Thanks for reading पूर्व WWE सुपरस्टार मुहम्मद हसन ने रैसलिंग में 13 साल बाद वापसी की

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment