Sunday, 1 April 2018

IPL 2018: चेन्नई सुपर किंग्स के इवेंट के दौरान भावुक हुए महेंद्र सिंह धोनी

  Unknown       Sunday, 1 April 2018

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2 साल के निलंबन के बाद आईपीएल में एक बार फिर से वापसी कर रही है। 7 अप्रैल से एक बार फिर से चेन्नई की टीम मैदान में उतरेगी। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही होंगे जो अभी तक लीड करते आए हैं। धोनी और सीएसके का नाता काफी पुराना है और चेन्नई उनका दूसरा घर हो गया है। यही वजह है कि 2 साल के बाद जब सभी खिलाड़ी एक साथ मिले तो धोनी काफी भावुक हो गए।

चेन्नई सुपर के एक इवेंट के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते-करते धोनी काफी भावुक हो गए। इसके बाद सुरेश रैना ने उनको पानी की बोतल दी ताकि वो खुद पर काबू पा सकें। धोनी ने कहा कि इस टीम में लौटना मेरे लिए काफी खुशी की बात है। 2 साल बाद खुद को पीली ड्रेस में देखना एक सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि हम वापस आ गए हैं। धोनी का ये भावुक वीडियो 29 मार्च का है और इसे खूब देखा जा रहा है। आप भी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस वीडियों को देखें।

 

गौरतलब है धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के दो खिताब जीते हैं और एक बार उन्होंने टीम को चैंपियंस लीग का भी विजेता बनाया था। उनकी कप्तानी में सीएसके का अब तक का रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है। 2015 में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चेन्नई को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। इस दौरान दो साल के लिए धोनी नई फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले। अब इस सीजन से एक बार फिर से चेन्नई की टीम वापसी कर रही है। टीम ने नीलामी से पहले धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को रिटेन किया था, जबकि ड्वेन ब्रावो के लिए आरटीएम का प्रयोग किया था। धोनी के कंधों पर एक बार फिर से टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

logoblog

Thanks for reading IPL 2018: चेन्नई सुपर किंग्स के इवेंट के दौरान भावुक हुए महेंद्र सिंह धोनी

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment