Sunday, 29 April 2018

अंडरटेकर और सऊदी अरब के फैंस के लिए रूसेव ने दिया दिल छू देने वाला संदेश

  Unknown       Sunday, 29 April 2018

सऊदी अरब में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में अंडरटेकर और रूसेव के बीच कास्केट मैच हुआ था। इस मैच में अंडरटेकर ने रूसेव को हरा दिया। इसके बाद रूसेव ने ट्वीटर के जरिए इस मैच के बारे में कहा। इसके अलावा रूसेव ने सऊदी अरब के  फैंस के प्रति भी स्नेह जताया।

WWE ने सऊदी अरब में पहली बार ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल का आयोजन किया था। यहां कई बड़े सुपरस्टार्स ने मैचों में हिस्सा लिया। ट्रिपल एच और जॉन सीना जैसे सुपरस्टार्स ने इस शो में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा यहां अंडरटेकर को भी शिड्यूल किया गया था। रूसेव के साथ अंडरटेकर का कास्केट मैच था। ये मैच काफी शानदार था। रूसेव ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि ये मैच रूसेव हार गए।

अंडरटेकर से हारने के बाद ट्वीटर पर रूसेव ने फैंस के लिए दिल छू देने  वाला संदेश दिया। सऊदी अरब के लोग अभी भी रूसेव डे सैलिब्रेट कर  रहे हैं।

पूर्व यूएस चैंपियन रूसेव ने कहा कि कास्टेकट मैच उनके मतलब की चीज नहीं हैं। लेकिन मैं धन्यवाद देता हूं कि अंडरटेकर उनके यहां पर प्रतिद्वंदी थे। यहां मेरा नहीं बल्कि अंडरटेकर का सम्मान करना चाहिए। उनकी वजह से ही सब अच्छा हुआ।

रूसेव की अब अगली नजर ब्लू ब्रांड पर है। हालांकि उनकी अगली फाइट किसके साथ होगी इसका पता नहीं है लेकिन उनके कई सारे प्रतिद्वंदी यहां पर है। वैसे भी जब से उन्होंने वापसी की है तब से फैंस का जबरदस्त समर्थन उन्हें मिला है। WWE भी उन्हें पुश देने की सोच रहा है। अंडरटेकर के लिए और सऊदी अरब के फैंस के लिए शानदार संदेश देने के बाद उनकी इज्जत और बढ़ गई है। इससे पहले भी अंडरटेकर के साथ उनका मैच हो चुका हैं।

logoblog

Thanks for reading अंडरटेकर और सऊदी अरब के फैंस के लिए रूसेव ने दिया दिल छू देने वाला संदेश

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment