Saturday, 31 March 2018

वीडियो: रिंग में रोमन रेंस का जलवा, मात्र 1 मिनट में तीन सुपरस्टार्स को किया ढेर

  Unknown       Saturday, 31 March 2018

रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े फेस है। रैसलमेनिया में लगातार वो मेन इवेंट का हिस्सा रहे है। WWE भी उन्हें बड़ा पुश हमेशा देती रही है। जॉन सीना पिछले 15 साल से WWE के फेस थे। लेकिन अब जॉन सीना का दर्जा अब धीरे धीरे रोमन रेंस लेने जा रहे है। रैसलमेनिआ 34 में भी इस बार उनका मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर के साथ है। द शील्ड में करीब 6 साल पहले WWE में डेब्यू करने वाले रोमन रेंस ने काफी कम समय में सफलता हासिल कर ली। आज रॉ ब्रांड के सबसे बड़े हीरो हैं।

WWE में कोई ऐसा सुपरस्टार नहीं है जो रोमन रेंस के स्पीयर और सुपरमैन पंच से बचा हो। रोमन रेंस एक बार किसी को स्पीयर मार देते है तो फिर वो सुपरस्टार 2 मिनट तक उठ नहीं पाता। उनके फिनिशिंग मूव WWE में काफी प्रसिद्ध है। रोमन रेंस भी कब इसे मार दें वो पता नहीं रहता। ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर जैसे दिग्गज इसका शिकार हैं।

द शील्ड के साथ जब रोमन ने डेब्यू किया था तो उनका हल्ला बोल रॉ में था। 9 सितंबर 2013 कोे रॉ के एपिसोड में द शील्ड का मुकाबला 11 सुपरस्टार्स के साथ हुआ। ये ग्यारह ऑन तीन हैंडीकैप मैच था। रोमन रेंस का जलवा यहां देखने को मिला। उन्होंने यहां मात्र 60 सेकंड के अंदर में तीन सुपरस्टार्स को शानदार स्पीयर मारकर एलिनिमेट कर दिया। ये स्पीयर उन्होंने तब मारे जब वो बुरी तरह थक गए थे। उसके बाद भी उन्होंने शानदार फुर्ती रिंग में दिखाई। आज तक शायद ही इतनी तेज कभी रोमन रेंस ने स्पीयर किसी को मारे होंगे। शायद यहीं वो पल था जब से रोमन रेंस WWE में छा गए। ये मंडे नाइट रॉ का एपिसोड शिकागो में हुआ था। शिकागो के क्राउड ने रोमन रेंस के इस प्रदर्शन को जमकर सराहा। रोमन रेंस जब रिंग से बाहर जा रहे थे तो सभी ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं।

logoblog

Thanks for reading वीडियो: रिंग में रोमन रेंस का जलवा, मात्र 1 मिनट में तीन सुपरस्टार्स को किया ढेर

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment