Wednesday, 28 February 2018

लाना ने रोमन रेंस समेत WWE के कई बड़े सुपरस्टार्स पर निशाना साधा

  Unknown       Wednesday, 28 February 2018

WWE यूनिवर्स पिछले 3 हफ्तों से स्मैकडाउन लाइव के दौरान रूसेव का नाम लगातार पुकार रहे थे। लेकिन रूसेव शो पर नजर ही नहीं आ रहे थे। लेकिन आज काफी समय बाद 'द बुल्गेरियन ब्रूट' रूसेव शो पर नजर आए। रूसेव की पत्नी और WWE सुपरस्टार लाना ने सोशल मीडिया के जरिए रूसेव के प्रति नजरअंदाजी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। लाना ने रूसेव को WWE के कई सुपरस्टार से बड़ा स्टार बताया।

पिछले साल जब से 'रूसेव डे' गिमिक शुरु हुई है, उसके बाद से फैंस का रूसेव के प्रति जबरदस्त प्यार बढ़ा है। जिस सुपरस्टार को पहले फैंस लगातार बू किया करते थे, अब पूरा एरीना रूसेव डे के नाम से गूंज जाता है। रूसेव डे से जुड़ी हुई मर्चैंडाइज़ की बिक्री भी काफी हो रही है।

लाना और रूसेव स्मैकडाउन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। हालांकि इस बार लाना ने कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ते हुए बयान दे डाला। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "सबको बता देना चाहती हूं कि शिंस्के नाकामुरा, एजे स्टाइल्स, रोमन रेंस से ज्यादा पॉपुलर हैं मेरे पति रुसेव। वो WWE चैंपियन बनना और रैसलमेनिया को हैडलाइन करना डिजर्व करते हैं। स्मैकडाउन अगर 'लैंड ऑफ ओपरचुनिटी' है तो रूसेव को सही मौका जरूर मिलना चाहिए।"

WWE मेन रोस्टर में एंट्री के बाद से ही रुसेव के विदेशी हील की भूमिका निभा रहे हैं। करियर की शुरुआत में उनकी जॉन सीना के साथ लंबी दुश्मनी चली। इस दुश्मनी का अंत रैसलमेनिया में हुआ, इस मैच में रूसेव को हार का सामना करना पड़ा। वो अपने करियर में WWE के कई बडे़ सुपरस्टार्स का सामना कर चुके हैं।

logoblog

Thanks for reading लाना ने रोमन रेंस समेत WWE के कई बड़े सुपरस्टार्स पर निशाना साधा

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment