Thursday, 1 February 2018

Royal Rumble के बाद हुए SmackDown Live के एपिसोड की व्यूवरशिप कैसी रही?

  Unknown       Thursday, 1 February 2018

इस हफ्ते स्मैकडाउन की रेटिंग में थोड़ा बहुत बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले हफ्तों के मुकाबले इस हफ्ते थोड़ा बहुत इजाफा जरूर हुआ है। रॉयल रंबल के बाद स्मैकडाउन की व्यूवरशिप आगे आई है। क्योंकि पिछले कई हफ्तों से लगातार स्मैकडाउन का स्तर नीचे गिरता जा रहा था।

रॉयल रंबल के बाद हुई स्मैकडाउन में विजेता नाकामुरा ने बड़ी जीत हासिल की। मेन इवेंट में टैग टीम मैच में WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स के साथ थे। उनका मुकाबला केविन ओवंस और सैमी जेन के साथ था। नाकामुरा और एजे स्टाइल्स ने जीत हासिल की।

इस हफ्ते स्मैकडाउन की व्यूवरशिप 2.509 रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले ये ज्यादा गिरी नहीं है। लेकिन साल 2018 में ये सबसे कम व्यूवरशिप रही।

अगले कई हफ्तों तक स्मैकडाउन का कोई प्रतिद्वंदी नहीं है। तो वो आगे कई हफ्तों तक अच्छा व्यूवरशिप ला सकती है। और अपनी रेटिंग भी बड़ा सकती है। वैसे स्मैकडाउन को इसकी ज्यादा जरूरत है। रॉयल रंबल के बाद भी इस तरह की व्यूवरशिप कोई ज्यादा मायने नहीं रखती। पिछली बार तक रॉयल रंबल के बाद अच्छी व्यूवरशिप थी। हमेशा जब भी कोई बड़ा पीपीवी होता है तो उसके बाद  की रॉ और स्मैकडाउन की व्यूवरशिप काफी अच्छी रहती है। रॉ को इस बार फैंस का अच्छा सपोर्ट मिला। हालांकि रॉ में इस बार अच्छे मैच भी थे। लेकिन जिस हिसाब से सोचा गया था उस हिसाब से स्मैकडाउन अपनी व्यूवरशिप बरकरार नहीं रख पाई।

logoblog

Thanks for reading Royal Rumble के बाद हुए SmackDown Live के एपिसोड की व्यूवरशिप कैसी रही?

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment