Thursday, 1 February 2018

रोमन रेंंस के साथ रैसलमेनिया 33 में हुए मैच को लेकर अंडरटेकर ने दिया बड़ा बयान

  Unknown       Thursday, 1 February 2018

पिछले साल रैसलमेनिया में रोमन रेंस के खिलाफ अंडरटेकर ने अपनी अंतिम फाइट लड़ी थी। यहां उनकी हार हुई थी। इस हफ्ते उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है। जिसमें उन्होंने इस इवेंट के कैमरे के पीछे की कहानी दर्शाइ है। यहां पर अंडरटेकर ने इस मेन इवेंट मैच के बारे में अपना विचार व्यक्त किए है।

रैसलमेनिया 33 में मेन इवेंट मैच में अंडरटेकर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था। जिसमें रोमन रेंस ने जीत हासिल की थी। ये सबसे बड़ा शो था। इसके बाद अंडरटेकर अपना कोट और ग्लब्स उतार कर चले गए थे। कई लोगों का मानना था कि इसके बाद डैडमैन अब रिंग में कभी नजर नहीं आएंगे लेकिन रॉ की 25वीं सालगिरह में वो दोबारा नजर आए थे। यहां उन्होंने एक छोटा सा प्रोमो दिया था।

कई लोग अंडरटेकर और रोमन रेंस के मैच से खुश नहीं थे। लेकिन इस मामले में अंडरटेकर के विचार कुछ अलग ही है।

WWE 24 ने हाल ही में अंडरटेकर को फीचर किया गया था। जिसमें पिछले साल रैसलमेनिया के बारे में था, और इसमें अंडरटेकर ने अपना बात रखी थी।

अंडरटेकर ने कहा कि,"मेरे दिमाग में बहुत सारी चीजें चल रही थी। उनका कहना था पुराना फाइटर एक फाइट से आगे बढ़ता है। तो उम्मीद है कि ये कोई फाइट नहीं थी। इंजरी के बावजूद मैंने इससे डील किया। मैं फिजिकल तौर पर सही नहीं था लेकिन फिर भी लड़ा। ये काफी बड़ा मुद्दा हो सकता था क्योंकि हमेशा पास आपके पास ज्यादा इनर्जी होनी चाहिए। मुझे कभी कभीर खुद से डर लगता है। लोग अंडरटेकर की फाइट देखने के लिए टिकट लेते है। वो मुझे सबसे अच्छा और मेरे बेस्ट देखना चाहते है। जब भी ड्रैसिंग रूम में होते है तो इस बात की चिंता लगी रहती है कि लोग ये कहेंगे देखो 15 साल पुराना रैसलर आ गया। कई बार पिंच किया गया लेकिन वो सच नहीं था।हम लोग 70 हजार लोगों के सामने जाते है और मेरे मेैं क्षमता है कि मैं वो ही अंडरटेकर बन के दिखाऊंगा। लोगों की लाइफ में ज्यादा अच्छे मोमेंट नहीं थे। लेकिन रोमन रेंस के साथ मेरा तीसरा अच्छा मोमेंट था। मुझे काफी अच्छा लगा और ये मेरे लिए बहुत बड़ा पल था"।

 रॉ की 25वीं सालगिरह में अंडरटेकर नजर आए थे। कई लोगों का मानना था कि वो अब रॉयल रंबल में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब फैंस को उनकेे रैसलमेनिया में आने का इंतजार है। हालांकि रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। अंडरटेकर का मुकाबला जॉन सीना के साथ होने की उम्मीद हैं।
logoblog

Thanks for reading रोमन रेंंस के साथ रैसलमेनिया 33 में हुए मैच को लेकर अंडरटेकर ने दिया बड़ा बयान

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment