Monday, 1 January 2018

10 WWE सुपरस्टार्स जिनका साल 2017 में बेहद कम इस्तेमाल किया गया

  Unknown       Monday, 1 January 2018

ब्रॉन स्ट्रोमैन और जिंदर महल जैसे उभरते स्टार्स के लिए साल 2017 बेहद खास रहा। इसके अलावा और भी कई स्टार्स ने साल 2017 में अपनी पहचान बनाई।

लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं कि सभी के लिए साल 2017 शानदार गुजरा हो। ऐसे भी कई WWE स्टार्स हैं जिनका साल 2017 बेहद फीका रहा था। कई ऐसे स्टार्स हैं जिनमें काबिलियत तो है लेकिन WWE उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पाई। यहां पर हम ऐसे ही 10 स्टार्स का जिक्र करेंगे।

#10 बेली

12-48-49-f7a96-1514564477-500

बेली इसी साल विमेंस चैंपियन रही थी, उन्होंने शार्लेट की स्ट्रीक तोड़ी और मुख्य रोस्टर में बेहतरीन काम करने के बावजूद उनका ये साल काफी फींका रहा। WWE उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पाई। उन्होंने ये सभी उपलब्धियां साल के पहले हाफ में हासिल कीं।

लेकिन फिर हील बनी एलेक्सा ब्लिस के साथ उनका फिउड काफी निराशाजनक रहा। इस फिउड और स्टोरीलाइन से ब्लिस को जितना फायदा हुआ बेली को उससे ज्यादा नुकसान हुआ। इससे वो उभराने में भी नाकामयाब रही।

#9 टाय डिलिंजर

12-49-07-569ca-1514565110-500

परफेक्ट 10 गिमिक के साथ टाय डिलिंजर ने अपनी खुद की एक पहचान बना ली थी और इसकी मदद से दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ते जा रही थी। रॉयल रम्बल 2017 में दसवें स्थान पर डेब्यू करते हुए टाय डिलिंजर का दर्शकों ने जोरदार समर्थन किया। लेकिन इसके बाद वो मुख्य रोस्टर में कुछ हासिल नहीं कर पाएं।

हैल इन ए सैल पीपीवी में जब एजे स्टाइल्स और बैरन कॉर्बिन के खिलाफ US टाइटल मैच में डिलिंजर को शामिल किया गया तब ऐसा लगा कि उन्हें पुश मिलेगा, लेकिन इसके उलट मैच में उन्हें केवल इसलिए शामिल किया गया था ताकि स्टाइल्स को हार से बचाया जा सके।

#8 फिन बैलर

12-49-30-e9fbf-1514565858-500

फिन बैलर WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन थे और यहां आने के पहले उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट और NJPW में अपनी बड़ी पहचान बना ली थी। उनके चाहने वाले दुनिया भर में मौजूद हैं।

लेकिन रैसलमेनिया 33 के बाद चोट से वापसी करने वाले फिन बैलर खराब बुकिंग के शिकार हुए हैं। वो ब्रे वायट और फिर इलायस के साथ फिउड का हिस्सा थे तो वहीं केन के हाथों स्क्वाश मैच के शिकार बने।

#7 ब्रे वायट

12-49-53-6c8a9-1514566412-500

कइयों का मानना है कि WWE अबतक ब्रे वायट का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई है। ब्रे वायट के लिए साल 2017 की शानदार शुरुआत हुई जहां उन्होंने एलिमिनेशन चैम्बर में WWE चैंपियनशिप जीता। इसके बाद रैसलमेनिया के लिए रैंडी ऑर्टन के साथ उनका फिउड हुआ जहां उनकी वायट फैमिली बिखर गई।

ऑर्टन के खिलाफ उनका फिउड काफी फीका रहा और इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। साल के बाकी समय भी उनके सभी फिउड निराशाजनक रहे और इससे उनके किरदार को काफी नुकसान हुआ।

#6 मुस्तफा अली

12-50-22-e7e9b-1514566647-500

क्रूज़रवेट डिवीज़न में मुस्तफा अली के प्रदर्शन को देखते हुए हम कह सकते हैं कि वो कंपनी के टॉप स्टार बनने लायक हैं।

लेकिन अली को 205 LIVE में लोअर कार्ड में रखा गया जहां सभी का फोकस नेविल और एंजो पर था। अली को कभी सही मौका नहीं मिला।

#5 चाड गेबल

12-53-46-6d11e-1514566974-500

साल के अंत मे स्मैकडाउन के शो और आखिरी पीपीवी में चाड गेबल ने सभी को अपनी प्रतिभा दिखाई। उनके शानदार सुप्लेक्स ने सभी को आकर्षित किये।

लेकिन उसके पहले तक उनका बेहद कम इस्तेमाल किया गया था। NXT में अमेरिकन अल्फा के रूप में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। लेकिन मुख्य रोस्टर में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसके पीछे की वजह उन्हें मिली फींकी बुकिंग थी।

#4 बैकी लिंच

12-54-16-03441-1514567238-500

शायद दर्शक ये भूल गए होंगे कि बैकी लिंच भी विमेंस रेवोल्यूशन का हिस्सा थी और NXT के समय बेली, साशा बैंक्स और शार्लेट फ्लेयर के साथ 4 हॉर्सविमन की सदस्य थी।

स्मैकडाउन लाइव रोस्टर पर बैकी लिंच का दौर फीका रहा है। स्मैकडाउन लाइव की वो पहली महिला चैंपियन बनी लेकिन वो असर नहीं छोड़ पाई। वहीं जहां ब्लू ब्रैंड में सभी महिलाओं की फीकी बुकिंग हो रही थी तब बैकी लिंच से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लिंच की समस्या से एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ फिउड से शुरू हुई।

#3 साशा बैंक्स

14-08-21-328c9-1514567737-500

कई दर्शक और रैसलर्स साशा बैंक्स को दुनिया के टॉप रैसलर्स में गिनते हैं। साल 2017 में साशा बैंक्स सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन का हिस्सा थी। उन्होंने ब्लिस के खिलाफ ख़िताब जीता लेकिन कुछ दिनों बाद उसे वापस हार बैठी।

इस समय बेली के साथ उनकी दोस्ती चल रही है जिससे उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा है। उनका ये फेस रूप फीका रहा है। उम्मीद करते हैं 2018 में उनका दौर अच्छा रहे।

#2 हीथ स्लेटर और रायनो

14-09-12-5151b-1514568182-500

एक समय था जब हीथ स्लेटर शो में जगह हासिल करने के लिए संगर्ष कर रहे थे। फिर उन्होंने रायनो के साथ टीम बनाकर स्मैकडाउन लाइव के पहले टैग टीम चैंपियन बने।

लेकिन फिर जब उन्हें मंडे नाइट रॉ में ड्राफ्ट किया गया तब से वो भीड़ में कहीं खो गए हैं।

#1 द क्लब

20-04-06-b3924-1514568614-500

मंडे नाइट रॉ के टैग टीम डिवीज़न की बात चल ही रही है तो इसमें हम द क्लब का भी जिक्र करना चाहेंगे। हीथ स्लेटर और रायनो के साथ साथ ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन भी भीड़ में कहीं खो से गए हैं।

बुलेट क्लब के साथ शानदार काम करने वाले इस दोनों स्टार्स का मुख्य रोस्टर में अच्छा इस्तेमाल नहीं किया गया जिससे उनके किरदार को भारी नुकसान हुआ।

लेखक: डेनियल वुड, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

logoblog

Thanks for reading 10 WWE सुपरस्टार्स जिनका साल 2017 में बेहद कम इस्तेमाल किया गया

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment