Thursday, 21 December 2017

एलेक्सा ब्लिस ने WWE में रचा इतिहास

  Unknown       Thursday, 21 December 2017

रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने इतिहास रच दिया हैं। उन्होंने 114 दिन तक रॉ विमेस चैंपियन रहते हुए शार्लेट फ्लेयर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया

एलेक्सा इस समय अपनी चैंपियनशिप का मजा ले रही है। शार्लेट फ्लेयर ने 113 दिन तक ये टाइटल अपने पास ऱखा था। लेकिन अब उन्हें पीछे छोड़कर एलेक्सा आगे आ गई है। शार्लेट और एलेक्सा एकमात्र ऐसी सुपरस्टार है जिन्होंने स्मैकडाउऩ और रॉ चैंपियनशिप अपने नाम की हैं। एलेक्सा ने ये कारनामा पहले किया था।

075ca-1513799184-800 (1)

जब एलेक्सा ब्लिस पहली बार स्मैकडाउन में आई थी तो किसी ने ये नहीं सोचा था कि वो सफलता के झंडे गाड़ देंगी। NXT में भी उन्होंने काफी सफलता हासिल की। टैग टीम में रहते हुए भी उन्होंने इसका भरपूर मजा लिया। इसके बाद वो स्मैकडाउन में आई। और सभी को पीछे छोड़ते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने यहां हील के तौर पर शुरूआत की थी। उनके प्रोमो काफी शानदार होते है।

एलेक्सा ब्लिस इस समय एलीट क्लब में हैं। इस क्लब में तीन सुपरस्टार शामिल हैं। एलेक्सा तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन वो अभी भी चैंपियन हैं। दूसरे नंबर पर  नेओमी हैं, जो स्मैकडाउन चैंपियन थी। और 140 दिनों तक टाइटल उनके पास था। वहीं ंपहले स्थान पर असुका का नंबर आता हैं। NXT में वो 510 दिन तक चैंपियन बनी रही। एलेक्सा अभी चैंपियन हैं और वो आगे के रिकॉर्ड भी तोड़ने को बेकरार हैं।

अब देखने वाली बात ये होगी कि ये टाइटल एलेक्सा के पास कितने दिन तक रहेगा।

logoblog

Thanks for reading एलेक्सा ब्लिस ने WWE में रचा इतिहास

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment