Wednesday, 20 December 2017

INDvSL: पहले टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

  Unknown       Wednesday, 20 December 2017

भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका को 93 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने केएल राहुल के अर्धशतक और एमएस धोनी एवं मनीष पांडे की तेज़ पारियों की बदौलत 180/3 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने काफी खराब बल्लेबाजी की और सिर्फ 87 रन ही बना सकी। 23 रन देकर 4 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

आइये नज़र डालते हैं इस मैच में बने सभी आंकड़ों पर:

# भारत ने रनों से हिसाब से टी20 अंतरराष्ट्रीय की सबसे बड़ी जीत दर्ज़ की। इससे पहले रिकॉर्ड 90 रन (vs इंग्लैंड, 2012) का था।

# भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 12वें टी20 अंतरराष्ट्रीय में आठवीं जीत दर्ज़ की।

# 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली चौथी टीम बनी श्रीलंका। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के नाम था। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की यह लगातार छठी हार है।

# कटक में दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला गया। इससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था।

# एमएस धोनी (74 - 47+27) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शिकार के मामले में एबी डीविलियर्स (72 - 65+7) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

# रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1500 रन पूरे किये और विराट कोहली (1956) के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

# रोहित शर्मा भारत के छठे टी20 कप्तान बने। इससे पहले वीरेंदर सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से कप्तानी की है।

# केएल राहुल ने दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया, इसके अलावा वह एक शतक भी लगा चुके हैं।

# युजवेंद्र चहल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए और अश्विन के अलावा ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने।

# महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1300 रन पूरे किये।

# विश्व फर्नान्डो श्रीलंका की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 74वें खिलाड़ी बने।

# एंजेलो मैथ्यूज़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा को 10वीं बार आउट किया।

logoblog

Thanks for reading INDvSL: पहले टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment