Thursday, 21 December 2017

7 महिला रैसलर्स जो विमेंस Royal Rumble मुकाबले में एंट्री कर सभी को चौंका सकतीं हैं

  Unknown       Thursday, 21 December 2017

मंडे नाइट रॉ पर स्टेफ़नी मैकमैहन ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए महिलाओं के लिए पहले रॉयल रम्बल की घोषणा की। रॉयल रम्बल मैचेस में हमें अक्सर चौंकाने वाले इंट्रेंट देखने मिलते हैं।

महिलाओं के रॉयल रम्बल में स्मैकडाउन और रॉ रोस्टर की महिलाओं हिस्सा लेंगी। इसके साथ साथ इसमें अन्य महिला रैसलर भी सरप्राइज एंट्री दे सकती है। यहां पर हम ऐसी ही 7 रैसलर्स का जिक्र करेंगे महिलाओं के रॉयल रम्बल में एंट्री करते हुए सभी को हैरान कर सकती हैं।

#7 मिशेल मैक्कूल 

12-04-56-85ab4-1513723918-500

महिलाओं के रॉयल रम्बल की घोषणा होते ही मिशेल मैक्कूल ने सबसे पहले ट्वीट करते हुए बधाई दी। 37 वर्षीय मिशेल रॉयल रम्बल के रिंग में उतर सकतीं हैं। इसके जरिये वो वापसी कर सकतीं हैं।

मिशेल, द अंडरटेकर की पत्नी हैं और रैसलमेनिया के समय सामने वाली रो पर बैठी देखी गईं थीं। वो दो बार की विमेंस चैंपियन, दो बार की डिवाज़ चैंपियन और डीवा ऑफ द ईयर भी रह चुकी हैं। वो प्रतिभाशाली रैसलर हैं और रिंग में अच्छा काम कर सकतीं हैं।

#6 द बैला ट्विन्स

12-05-15-3cd09-1513723607-500

यहां पर हम एक ही में दोनों बहनों का जिक्र कर रहे हैं। निकी बैला जल्द ही वापसी कर सकती हैं तो वहीं ब्री बैला भी रिंग में वापसी की इच्छा जता चुकी हैं।

दोनों बैला बहनें काफी समय से WWE का हिस्सा हैं और WWE की लोकप्रियता बढ़ाने में दोनों का बड़ा योगदान हैं। उम्मीद करते हैं कि हम उन्हें रॉयल रम्बल में देख सकें।

#5 ट्रिश स्ट्रेटस

12-05-34-0277c-1513723442-500

सबसे लोकप्रिय महिला स्टार और हॉल ऑफ फेमर, ट्रिश स्ट्रेटस का दर्शक हमेशा खुले दिल से स्वागत करते हैं।

रिटायरमेंट के बाद उनके निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा खबरें सुनाई नहीं दी और वो अपने परिवार के साथ खुशहाल ज़िन्दगी बिता रही हैं।

#4 लिटा

12-05-50-a4bb4-1513723085-500

लिटा भी हॉल ऑफ फेमर हैं और उन्हें ट्रिश स्ट्रेटस ने इंडक्ट किया था। दर्शक लम्बे समय से लिटा के वापसी की मांग कर रहे हैं और विमेंस रेवोल्यूशन को कारगर बनाने वाली इस महिला स्टार को एक बार फिर WWE के रिंग में उतरना चाहिए।

रिटायरमेंट के बाद वो बेहद कम ही WWE टीवी पर दिखाई दीं हैं। उन्हें हम ट्रेनर की भूमिका में और मे यंग क्लासिक के प्री शो में देख चुके हैं।

#3 बैथ फीनिक्स

12-06-13-d621f-1513722785-500

कई हॉल ऑफ फेमर इस ऐतिहासिक लम्हें का हिस्सा बन सकतीं हैं तो ऐसे में बैथ फीनिक्स भी रम्बल मैच का हिस्सा बनकर दर्शकों को चौंका सकतीं हैं।

हालांकि उन्होंने संन्यास ले लिया है लेकिन 37 वर्षीय बैथ आज भी रैसलिंग कर सकती हैं। दर्शक उनका दमदार रूप एक बार फिर देखना पसंद करेंगे।

#2 खर्मा/ऑसम कॉन्ग

12-06-31-53540-1513722640

ये विकल्प सबसे अच्छा है। ज़रा सोचिए नाया जैक्स पूरे रिंग को साफ कर देंगी और फिर खर्मा की एंट्री होगी। ये लम्हा खास होगा।

किया स्टीवेंस को GLOW में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है और वो इम्पक्ट रैसलिंग की एक असरदार महिला थी। रॉयल रम्बल पर वो बेहद असरदार साबित होंगी। 

#1 रोंडा राउज़ी

16-23-02-293ff-1513722554-500

रॉयल रम्बल की घोषणा के पहले ही रोंडा राउज़ी के WWE से जुड़ने की खबरें थी और रम्बल मैच की घोषणा होते ही इंटरनेट पर रोंडा राउज़ी का नाम सुर्खियां बटोरने लगी।

रैसलिंग ऑब्ज़र्बर के अनुसार WWE रैसलमेनिया के लिए असुका बनाम रोंडा की तैयारी कर रही है जिसके चलते असुका को आर्मबार सबमिशन मूव अपनाना पड़ा।

खबरें हैं कि उन्हें परफॉरमेंस सेंटर पर देखा गया है और जनवरी में होने वाले पीपीवी में उनके शामिल होने की भरपूर संभावना है।

लेखक: गैरी कैसीडी, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

logoblog

Thanks for reading 7 महिला रैसलर्स जो विमेंस Royal Rumble मुकाबले में एंट्री कर सभी को चौंका सकतीं हैं

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment